मिथुन दा ने असिन के लिए बनायी सब्जी
असिन का कहना है कि उन्होंने इतनी स्वादिष्ट सब्जी पहले कभी नहीं खायी, उन्होंने इस की विधि भी मिथुन दा से पूछी तो उन्होंने बड़े ही प्यार से उन्हें समझा दीं। असिन मिथुन दा के इस सादगी और पाक कला की तो दीवानी ही हो गयी अब वो कहीं भी जाती है तो इस बारे में जिक्र जरूर करती हैं। असिन ने कहा कि इतने बड़े कलाकार होकर भी मिथुन दा ने बड़े ही प्यार से हमलोगों के लिए खाना बनाया यह देखकर मन बाग-बाग हो गया। रियली ही इज ग्रेट मैन।
उन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में लंबे करियर का आनंद उठाने के लिए भी सुझाव दिए। वह बहुत ही अच्छे और दूसरों का उत्साहवर्धन करने वाले इंसान हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो वहां का माहौल बहुत मजेदार हो जाता है। असिन ने कहा कि जब उन्होंने मेरी फिल्मों के बारे में मुझे बताया तो मैं आपको बता नहीं सकती कि मुझे कितनी खुशी मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications
