..................... Mithun Chakraborty Hospitalized: Mithun Chakraborty suffered severe chest pain, admitted to Kolkata hospital. - Hindi Filmibeat

Mithun Chakraborty को उठा तेज सीने में दर्द, कोलकाता के अस्पताल में किया गया भर्ती

 Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की तबियत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी की सुबह तेज सीने में दर्द शुरू हुआ था जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। करीबी रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। जिस वजह से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा ही कि एक बड़ी डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है। जुड़े रहें खबर के साथ और जानें मिथुन

चक्रवर्ती की हेल्थ अपडेट।पहले भी हो चुकी है तबियत खराब
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की तबियत पहले भी खराब हो चुकी है। साल 2022 में भी मिथुन चक्रवर्ती अपनी हेल्थ को लेकर परेशान थे। उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने बताया था कि उन्हें किडनी में में स्टोन था। मिथुन चक्रवर्ती का उस समय का अस्पताल का फोटो भी काफी तेजी से वायरल हुआ था। फिलहाल को फैन्स मिथुन चक्रवर्ती के तबियत के बारे में जानकर काफी परेशान हैं फैन्स और सितारे मिथुन चक्रवर्ती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

करोड़ों है मिथुन चक्रवर्ती के अंदाज के दीवाने
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के लाखों नहीं करोड़ों फैन्स हैं। उन्होंने फिल्मी जगत को नया रूप और नया मुकाम दिया है। साल 1976 में मृणाल सेन द्वारा निर्देशित फिल्म 'मृगया' से मिथुन चक्रवर्ती ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म के लिए अभिनेता को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। 'मेरा रक्षक', 'टैक्सी चोर', 'सितारा', 'धुंआ', 'वारदात', 'आदत से मजबूर', 'लाल चुनरिया', 'जागीर', 'डिस्को डांसर', 'बाजी', 'आखिरी बदला', 'पाप की कमाई', 'बंगाल टाइगर' जैसी कई अनगिनत फिल्में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फैन्स को दी हैं। आखिरी बार मिथुन चक्रवर्ती को साल 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X