अस्पताल में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

By Priya Srivastava

Mithun Chakraborty
लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं | वे साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 2 की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गये | वे लंदन में इसकी शूटिंग कर रहे थे | जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया |खबर है कि पेट की गड़बड़ी होने की वजह से वे लगातार बीमार चल रहे थे |

अचानक उन्हें हाउसफुल के सेट पर चक्कर आया और वह बेहोश हो गये |नतीजन उन्हें भर्ती कराया गया | पहले वहां के लोगों ने सोचा कि उन्होंने कुछ गलत खा लिया होगा | जिस वजह से वह बीमार पड़े, लेकिन जब उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी वश भर्ती करना पड़ा | फिलहाल उनके हिस्से की शूटिंग रोक दी गयी है | सूत्रों से मिली खबर के अनुसार वे सोमवार से ही बीमार चल रहे थे | इसलिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी थी |

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X