मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होते ही सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़, हंस पड़ेंगे आप!
काफी समय से ऐसी चर्चा चल रही थी कि आने वाले बंगाल के चुनावों में इस बार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती नजर आएंगे और इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। ये अटकलें बिल्कुल सही साबित हुई हैं और मिथुन एक रैली भी कर चुके हैं जिसमें उन्होने भारतीय जनता पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया है। ये पहली बार नहीं है जब मिथुन किसी राजनीतिक पार्टी के लिए बोले हैं, इसके पहले भी वो नजर आ चुके हैं।
लेकिन उनकी इस रैली के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लोग लगातार मिथुन चक्रवर्ती को ट्रोल कर रहे हैं और फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों और मजेदार चुटकलों के साथ ये मीम्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती के फैंस को ये पसंद नहीं आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर रहे हैं।
मिथुन की इस रैली को काफी ज्यादा देखा गया है और लोग उनसे बंगाल में जुड़ रहे हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि ये बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होगा। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार मीम्स....


Click it and Unblock the Notifications