फिर बीमार हुए मिथुन चक्रवर्ती, इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका पहुंचे
हिंदी सिनेमा के शानदार हीरो मिथुन चक्रवर्ती इस समय काफी काफी ज्यादा बीमार हैं और उनको अमेरिका इलाज कराने के लिए जाना पड़ा है। बता दें कि मिथुन पिछले कुछ समय से क्रॉनिक बैक पेन से जूझ रहे है। पहले उनको काफी आराम मिला था लेकिन फिर से उनके साथ ऐसा हो गया है। खबर आई है कि मिथुन चक्रवर्ती इस समय अमेरिका के लॉस एंजेल्स में इलाज करा रहे हैं और उनके साथ उनके बेटे महाक्षय और बहू मदालसा शर्मा हैं।
मिथुन थोड़े थोड़े समय में फिल्मों या फिर टीवी में दिखते रहते हैं और वो डांस इंडिया डांस के जज भी हैं। उनके फैंस इस बात की कामना कर रहें हैं कि वो जल्दी ठीक होकर वापस आ जाएं।

मिथुन चक्रवर्ती की इस गंभीर समस्या के पीछे फिल्म लक का हाथ हैं..दरअसल अभिनेता लक में स्टंट के दौरान घायल हो गए थे। इमरान खान, संजय दत्त और श्रुति हसन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। फिलहाल अब वो इलाज करा रहें हैं और देखना ये है कि वो कितने समय के बाद वहां से वापस आ पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications