मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के चलते अभिनेता बेंगलुरु में फंसे !
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं कहा जा रहा है कि एक शूट के चलते मिथुन चक्रवर्ती बेंगलुरु में थे और वह फिलहाल यही फंसे हुए हैं।
लॉकडाउन के चलते आम लोगों के साथ साथ दिग्गजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मिथुन चक्रवर्ती भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फंस हुए हैं। खैर बता दें अभी तक मिथुन चक्रवर्ती ने खुद पिता के देहांत को लेकर कोई ऑफिशियल बयान साझा नहीं किया है।
Recommended Video
मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार मुंबई में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक गुर्दे फेलियर होने के कारण मंगलवार को उनकी मौत हुई है। इस पर बांग्ला एक्ट्रेस रितुपर्णा गुप्ता ने ट्वीट कर अभिनेता के पिता को श्रंद्धाजलि दी।


Click it and Unblock the Notifications