मिथुन चक्रवर्ती ने 'रिटायर्ड डिवीजनल कमिश्नर' के रोल में 'द कश्मीर फाइल्स' में किया दमदार काम!

By Filmibeat Desk

हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' से अनुपम खेर के करैक्टर पुष्कर नाथ पंडित का एक हार्ड-हिटिंग मोशन पोस्टर लॉन्च करने के बाद, एक्सोडस ड्रामा के निर्माताओं ने फिल्म के प्रमुख पात्रों में से एक, तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके मिथुन चक्रवर्ती का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। ब्रह्म दत्त जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के एक पुराने रिटायर्ड डिवीजनल कमिश्नर हैं। वह कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के गवाह रहे हैं। उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद उनके दोस्त पुष्कर नाथ पंडित के परिवार को कश्मीर से खदेड़ दिया जाता है।

उन्होंने तब से पुष्कर से बात नहीं की है और जीवन भर इस गिल्ट का बोझ ढोते आये है। पोस्टर की प्रमुख विशेषताओं में से एक मिथुन का खूबसूरत वॉयसओवर है जहाँ उनका करैक्टर कश्मीर की दुर्दशा और राज्य में प्रचलित हिंसा को बताते हुए 'कश्मीर जल रहा है' पर सवाल उठाता है। अपने टाइटल पर खरा उतरते हुए, 'द कश्मीर फाइल्स' एक सच्ची कहानी है,

mithun chakraborty, मिथुन चक्रवर्ती

जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।

अपनी पिछली समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'द ताशकेंट फाइल्स' के लिए प्रशंसा बटोरने के बाद, जिसने इस साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, ज़ी स्टूडियोज़ और लेखक-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक अन्य हार्ड-हीटिंग फिल्म पेश करने के लिए फिर से सहयोग किया है। 'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेताओं की तारकीय भूमिका है। ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X