पहलवानों के प्रोटेस्ट में Mithun Chakraborty आए आगे, रिएक्शन देते हुए सरकार पर साधा निशान

Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty: देश में लंबे समय से चल रहे पहलवानों की प्रोटेस्ट पर अब तक नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन इस पहलवानों पर अभी सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, अब इस पर बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती ने भी रिएक्ट किया है।

पहलवानों को लेकर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है, यह केंद्र के हाथ में नहीं है, राज्य को देखना चाहिए, सत्ता हमारे हाथ में नहीं है। यह केंद्र का नहीं बल्कि राज्य का विषय है बशर्ते कि देश संघीय हो। इस तरह से मिथुन ने यह साफ कर दिया है कि सरकार को इस पहलवानों के मुद्दे को सही से देखना चाहिए।

यह पहली बार नहीं है कि इस मुद्दे पर किसी ने बात की हो, इससे पहले भी कई बार कई लोग बात कर चुके हैं। पहलावानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल लाने वाली बेटियां आज सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं हैं। 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद प्रधानमंत्री के 'सुरक्षा कवच' में महफ़ूज है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, उन्होंने कहा, बेटियों के इन हालातों की जिम्मेदार मोदी सरकार है। नई संसद भवन के उद्घाटन के दिन संसद का घेराव करने जा रहे पलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई हुई थी, इसके बाद सभी पहलवानों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया था। इससे पहले आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने भी अपनी बात रखी थी।

ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा, जद्दोजहद जारी है, होड़ जारी है। इसके साथ ही ताहिर कश्यर ने एक कविता के जारिए से अपनी पूरी बात रखी। इस तरह से अब सोशल मीडिया पर कई सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X