बंगाल की शान राष्ट्रपति प्रणव दा के शपथ समारोह में पहुंचे मिथुन दा

देश के राष्ट्रपति के पद पर विराजने जा रहे प्रणव मुखर्जी के शपथ समारोह के दौरान वहां पर मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद थे। खबर है कि कल प्रणव मुखर्जी के शपथ समारोह के लिए कोलकाता से जिस फ्लाइट पर वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बैनर्जी आ रही थीं उसी फ्लाइट में मिथुन दा भी मौजूद थे। जहां एक ओर प्रणव दा के रुप में बंगाल की शान राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हो गए वहीं बॉलीवुड में भी एक सफल बंगाली बॉलीवुड एक्सपर्ट के रुप में मिथुन दा भी कई साल से विराजमान हैं।

प्रणव दा का शपथ समारोह आज सुबह 11बजकर 38 मिनट पर हुआ। इस शपथ समारोह में उप राष्ट्रपति हमीद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोक सभा स्पीकर मिरा कुमार, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, गवर्नर, यूनियन मिनिस्टर और चीफ मिनिस्टर्स मौजूद थे।

Mithun Chakraborty

फिल्हाल मिथुन दा टेलीविजन के डांस टैलेंट हंट शो लिटिल मास्टर के जज के रुप में नज़र आ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को स्टेज पर डांस करते देख कभी बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहलाने वाले मिथुन दा काफी खुश महसूस करते हैं। उन बच्चों के डांस पर अपने एक्सपर्ट कमेंट देते हुए मिथुन दा उनके टैलेंट को और भी बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

मिथुन दा 1980 के दशक के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। 1982 में उनकी फिल्म डिस्को डांसर आइ जिससे मिथुन दा की सफलता को नये आयाम मिले। उन्होने घर एक मंदिर, जागीर, अग्निपथ और जल्लाद जैसी हिट फिल्में भी कीं। उन्होने कभी भी दूसरे बॉलीवुड के सितारों की तरह राजनीती में कदम नहीं रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X