सिंपल सी दिखने वाली मिथिला पालकर ने फिल्मफेयर में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, बिखेरे हुस्न के जलवे!

Mithila Palkar in filmfare award 2023: इंडियन एक्ट्रेस मिथिला पालकर गर्ल इन द सिटी टीवी सीरीज से चर्चा में आई थीं। उसके बाद नेटफ्लिक्स सीरीज लिटिल थिंग्स से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। 2014 में मराठी फिल्म माझा हनीमून से मिथिला पालकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन आज मिथिला इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं।
यूं तो मिथिला को देखा जाए तो वे अक्सर सिंपल और क्लासी लुक में ही दिखाई देती हैं लेकिन इस बार फिल्म फेयर 2023 अवार्ड समारोह में उन्होंने अपनी इनोसेंट और सिंपल इमेज को पूरी तरह से तोड़ दिया है। जी हां, अपने हॉट लुक से मिथिला ने फैंस की बोलती बंद कर दी है।
Mithila Palkar ने ऑफ शोल्डर लॉन्ग पर्पल सीक्वेंस गाउन पहना हुआ था जिसके साथ ही उन्होंने हेयर टाई किए हुए थे और सिल्वर इयररिंग्स के साथ रिंग और सिल्वर ब्रेसलेट पहना हुआ था। पर्पल आई मेकअप और बोल्ड मेकअप के साथ मिथिला काफी हॉट लग रही थीं।
मिथिला ने अपने इस लुक की कुछ फोटोस और वीडियोस इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है लेकिन उनके फैंस अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे ये उनकी वही सीधी सिंपल सी बबली गर्ल मिथिला पालकर ही है। हालांकि उनके इस नए लुक को भी फैंस पसंद कर रहे हैं और मिथिला की फोटोस पर लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक लाइक और कमेंट आ चुके हैं। यहां तक कि कई वेरीफाइड अकाउंट भी उनकी इन फोटोस को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
कोई उनके लुक को कह रहा है कि आप ने पागल बना दिया तो कोई उन्हें मैडनेस लिख रहा है। कोई उन्हें गॉडेस की उपाधि दे रहा है तो कोई उन्हें प्रपोज तक करता नजर आ रहा है। एक फैन ने लिखा, आपको देखकर बार-बार स्कैन करने का मन कर रही है क्योंकि आप स्कैनर कोड की तरह फील दे रही हो यानी आपका लुक देखकर बार-बार ऐसा फील हो रहा है कि आपको स्कैन कर लिया जाए। वही एक ने उन्हें लिखा कि तुमने तो महफिल ही लूट ली। इस तरह के हजारों कमेंट्स मिथिला के वीडियो और फोटोस पर भरे पड़े हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मिथिला ने वाकई महफिल अपने नाम कर ली और filmfare award 2023 शो को अपने नाम कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











