जिब्राल्टर की कायने बनीं मिस वर्ल्ड

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस इंडिया पूजा चोपड़ा 15 सुंदरियों के साथ सेमीफ़ाइनल तक तो पहुँचीं लेकिन वे अंतिम दौर में नहीं पहुंच पाईं. मिस मैक्सिको पेरला बेल्ट्रान एकोस्टा दूसरे स्थान पर रहीं जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका की तातम किश्वार को तीसरा स्थान मिला. पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में बुलाया गया था.
ख़ुशी के आँसू
एल्दोरीनो की जीत के साथ ही जिब्राल्टर को पहली बार मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने का मौक़ा मिला है. एल्दोरीनो को मिस वर्ल्ड, 2008 रूस की सीनिया सुखीनोवा ने ताज पहनाया. पेशे से क्लर्क 23 वर्षीय एल्दोरीनो को जब विजेता घोषित किया गया तो उनकी आँखें ख़ुशी से भर आईं. अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, "धन्यवाद दक्षिण अफ्रीका, यह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है."
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार स्विमसूट प्रतियोगिता जीतने के बाद से ही वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई थीं और उनकी जीत की संभावनाएं बताई जा रही थीं. अपनी जीत के बाद उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में कुछ ख़ास नहीं बताया. उन्होंने एपी से कहा, "अब मेरे पास अवसर है कि मैं कुछ कर सकूँ और मैं वो करुँगी जो सबसे बेहतर होगा." दक्षिण अफ़्रीका के पारंपरिक वाद्य और नृत्य के बीच हुए इस भव्य समारोह का प्रसारण पूरी दुनिया के टेलीविज़न पर किया गया.


Click it and Unblock the Notifications











