एलेक्ज़ान्ड्रिया बनीं मिस वर्ल्ड

एलेक्ज़ान्ड्रिया मिल्स सिर्फ़ 18 साल की हैं
अमरीका की एलेक्ज़ान्ड्रिया मिल्स इस साल की मिस वर्ल्ड चुनी गई हैं.
दक्षिणी चीन के सान्या शहर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया.
18 वर्षीय एलेक्ज़ान्ड्रिया मिल्स के नाम की जैसे ही घोषणा हुई, पूरा हॉल तालियों से गूँज उठा.
एलेक्ज़ान्ड्रिया की आँखों से ख़ुशी के आँसू बहने लगे.
मिस वर्ल्ड 2009 काएने एल्डोरिनो उन्हें हीरे की आकार में बने सिंहासन के पास ले गई और ताज पहनाया.
बोत्सवाना की एमा वारेस दूसरे और वेनेज़ुएला की एड्रियाना वैसिनी तीसरे स्थान पर रहीं.


Click it and Unblock the Notifications