सीनिया सुखीनोवा बनीं मिस वर्ल्ड

दक्षिण अफ़्रीका के जोहानेसबर्ग शहर में हुए एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम में उन्हें मिस वर्ल्ड 2008 चुना गया.
मिस इंडिया पार्वती ओमनाकुट्टन दुर्भाग्यशाली रहीं और उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा. त्रिनिडाड एंड टोबैगो की गैब्रिएल वॉल्कट तीसरे स्थान पर रहीं.
शीर्ष पाँच फ़ाइनलिस्ट में इन तीनों के अलावा मिस अंगोला ब्रिगिट सैंटोस और मिस दक्षिण अफ़्रीका टैंसी कोएट्ज़ी भी थीं. लेकिन मिस वर्ल्ड का ताज पहना सुखीनोवा ने.
भव्य कार्यक्रम
दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 109 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया.
पार्वती को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा
पार्वती ओमनाकुट्टन ने फ़ाइनल राउंड में अपने जवाब से निर्णायक मंडल का दिल ज़रूर जीता लेकिन वे मिस वर्ल्ड का ताज नहीं पहन पाईं.
वर्ष 2000 के बाद भारत की कोई सुंदरी मिस वर्ल्ड नहीं बनी है. वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थी.
प्रियंका के अलावा भारत की रीता फारिया ने 1966 में, ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडेन ने 1997 में और युक्ता मुखी ने वर्ष 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था.


Click it and Unblock the Notifications