मिशन सपने- सलमान बने नाई तो रणबीर कपूर ने बेचे वड़ा पाव
सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर ये बॉलीवुड की वो हस्तियां हैं जिनके जैसा बनने का सपना हर एक आम इंसान देखता है। लेकिन यही सितारे जब आकाश से उतरकर धरती पर आ जाएं और आम आदमी की तरह ही सड़कों पर फल बेचते या लोगों के बाल काटते नज़र आएं तो सोचिये कैसा नजारा होगा। जी हां कुछ ऐसा ही किया है इन सितारों ने हाल ही में एक टीवी शो मिशन सपने में। मिशन सपने एक ऐसा शो है जिसमें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कभी क्षेत्रों से जुड़े सेलिब्रिटी आम आदमी की तरह ही सड़कों पर, घर घर में भटकते और दिनचर्या के लिए रोजी रोटी कमाते दिखेंगे। दर्शकों का मानना है कि अपने फेवरेट सितारों को इस तरह से आम इंसान के रुप में देखना वाकई बहुत मजेदार होगा। जब से इस शो के बारे में खबर आई है तभी से लोग इस सो को लेकर काफी उत्साहित हैं।
लोगों को सबसे ज्यादा उत्सुकता है सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर को देखने की। शो के दौरान एक एपिसोड में सलमान खान नाई के रुप में लोगों के बाल काटते दिखेंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर अपने एपिसोड में लोगों को वड़ा पाव बेचते दिखेंगे और करण जौहर फोटोग्राफर बनकर दिन भर तेज धूप, बारिश में घूमते हुए बेहतरीन तस्वीरें खींचकर उन्हें बेचते दिखेंगे। यही नहीं बल्कि वरुण धवन एक एपिसोड में पट्टी वाला बने हुए नज़र आएंगे और सिद्धार्थ मल्होत्रा ठेले पर सब्जी लिये बेचते नज़र आएंगे। इनके अलावा भी क्रिकेट से जुड़े कुछ सेलिब्रिटीज जैसे हरभजन सिंह, और भी कई हस्तियां इस शो का हिस्सा बनेंगे।
मिशन सपने शो को बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकार सोनाली बेंद्रे होस्ट करती दिखेंगी। शो के दौरान ये सेलिब्रिटी दिखाएंगे कि किस तरह से वो आम आदमी द्वारा अपनी दैनिक जरुरतों को पूरा करने के लिए किये जाने वाले दिन भर के कार्य को आसान बना सकते हैं। अपने स्टारडम और अपनी नयी, अलग सोच के साथ ही ये सितारे लोगों को जीने का एक अलग तरीका और उनकी रोजी रोटी को कमाने का कुछ नया अंदाज सिखा जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications