Mission Raniganj: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज', दमदार ट्रेलर के साथ किया इंप्रेस

Mission Raniganj Trailer: 'मिशन रानीगंज' अपने पहले लुक के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के टीजर के बाद अब मेकर्स ने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो कि काफी दमदार दिख रहा है। फैंस रियल लाइफ कहानी पर आधारित इस दिलस्चप रेस्क्यू थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर इमोशंस, ड्रामा, प्रेरणा, साहस की एक रोलर-कोस्टर राइड है, जिसे कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ खूबसूरती से बुना गया है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह रेस्क्यू थ्रिलर "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना पर आधारित है।
अक्षय निभा रहे हैं जसवंत सिंह गिल का किरदार
ट्रेलर के प्रमुख आकर्षणों में से एक पानी के नीचे शानदार ढंग से फिल्माया गया सीक्वेंस है जिसमें अक्षय और फिल्म की इम्प्रेसिव कास्ट हमें रेस्क्यू मिशन की एक झलक दिखाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है, जिन्होंने रानीगंज हादसे के दौरान 65 लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बहादुरी और समर्पण ने उन्हें हर मायने में एक सच्चा हीरो बना दिया।
निर्माता दीपशिखा देशमुख कहती हैं, "मैं 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर पेश करते हुए बहुत रोमांचित हूं। यह एक इंस्पायरिंग कहानी है जिसे बड़े पैमाने पर स्क्रीन्स पर देखने, महसूस करने और सेलिब्रेट करने की जरूरत है।"
वहीं, निर्देशक टीनू सुरेश देसाई कहते हैं, "एक फिल्ममेकर के रूप में, मुझे मिशन रानीगंज का ट्रेलर पेश करते हुए खुशी और बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह ह्यूमन इमोशन की भावना और दृढ़ संकल्प के बारे में बात करता है। मैं इस रोमांचक और प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे। फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications