Bollywood Highlights: प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ऑस्कर जाएगी मिशन रानीगंज

mission-raniganj-heads-to-oscars-sophie-tuner-priyanka-chopra-unfollow-each-other-entertainment-live

Entertainment Live Updates, 14th Oct: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट की दुनिया नई खबरों से गुलजार है। एक ओर देश भर की नजर भारत- पाकिस्तान के क्रिकेट महामुकाबले पर टिकी है। जो कि दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। दूसरी ओर अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज को ऑस्कर के लिए सबमिट करने की तैयारी चल रही है।

जी हां, साल 2024 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए अक्षय कुमार की फिल्म के मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से 'मिशन रानीगंज' को ऑस्कर्स के लिए भेजने का फैसला किया है।

वहीं, दूसरी ओर जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर के तलाक में कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोफी ने अपनी देवरानी प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और प्रियंका भी उन्हें फॉलो नहीं कर रही हैं। जबकि दोनों पहले काफी करीबी दोस्त हुआ करती थीं।

LIVE Feed
  • Oct 14, 2023 8:35 PM

    रैंप पर मलाइका के उतरते ही लगी आग, तस्वीरें वीडियो वायरल

    बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जिस भी इवेंट में पहुंच जाए वहां की सारी की सारी लाइमलाइट सिर्फ और सिर्फ उन्ही की हो जाती है। कुछ ऐसे ही उन्होंने अब फैशन शो में पहुंचकर कर दिया है। मलाइका अरोड़ा हाल ही में रैंप वॉक करती दिखाई दी और उनके सेक्सी लुक से वहां मौजूद किसी की नजरें भी पल भर के लिए छपकी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मलाइका का ये लुक आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Oct 14, 2023 7:31 PM

    NMACC में बॉस लुक में दनदनाते आई एक्स दीपिका, अकेले ही लूट ली महफिल

    नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दीपिका पादुकोण इस दौरान बॉस लुक में गजब के क़न्फिडेंस के साथ शिरकत करती दिखाई दीं। को ऑर्ड ब्लेजर सूट और हाई हील्स के साथ दीपिका ने अपने इस लुक को बन के साथ टीन अप किया था। हर कोई दीपिका के इस लुक को मुरीद हुआ जा रहा है।

  • Oct 14, 2023 6:56 PM

    रणबीर का हाथ थामे बला से खूबसूरत अंदाज में पहुंची आलिया

    नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स की दुनिया के जुड़े देश विदेश के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इवेंट में शामिल होने के लिए रणबीर आलिया एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खूबसूरत अंदाज में आए। दोनों ने पल भर के लिए एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। इसके साथ ही दोनों ब्लू आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। आलिया मे जरी वर्क वाला शानदार सूट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने इस एथनिल लुक को बन हाई हील्स और प्यारी सी बिंदी के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही रणबीर कपूर के साथ आलिया के एक्सप्रेशन ही इलग नजर आ रहे थे। सेकेंड भर के लिए भी आलिया की स्माइल रूकने का नाम नहीं ले रही थीं।

  • Oct 14, 2023 6:32 PM

    शुरू हुई 'एक रजाई तीन लुगाई 2' की शूटिंग, इस बार यश कुमार के साथ रजाई में दिखाई देंगी ये तीन हसीनाएं

    भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की फिल्म 'एक रजाई तीन लुगाई 2' की मेकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय और शालू सिंह नजर आ रही हैं। यह फिल्म लखनऊ के खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की जा रही है, जिसके निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। यह एक कमर्शियल फिल्म है जिसकी कहानी दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है। इस मूवी में एक मैसेज भी छिपा है, जो दर्शकों के दिलों के जरूर छू लेगा।

  • Oct 14, 2023 6:21 PM

    राघव ने परिणीति को बना दिया क्या से क्या! फैशन शो में भी ससुराल की लाज रखे निकली चड्ढा परिवार की बहू

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं। एक्ट्रेस धीरे धीरे पर वर्कफ्रंट में वापसी कर रही हैं और इस दौरान की उनरी वीडियो पल भर में सोशल मीडिया पर छा गई हैं। परीणीति चोपड़ा की इन लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो हसीना इस दौरान न्यूली मैरिड लुक में बला सी खूबसूरत बनकर रैंप पर उतरी हैं।

  • Oct 14, 2023 4:54 PM

    मशहूर अभिनेता की मां की घर में घुसकर हत्या, फिल्म इंडस्ट्री में आतंक से पसरा मातम

    'द सैंडलॉट' स्टार मार्टी यॉर्क की मां डियाना एस्माईल की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, टीएमजेड के अनुसार, इसने शुक्रवार को यह खबर दी। आउटलेट के अनुसार, एक शेरिफ डिप्टी एस्माईल, गुरुवार को क्रिसेंट सिटी, कैलिफ़ोर्निया में अपने घर के अंदर मृत पाई गई थी।

  • Oct 14, 2023 4:27 PM

    टीवी एक्ट्रेस मृदुला ओबेरॉय सुसाइड सीन की शूटिंग के दौरान हुईं बेहोश

    एक्ट्रेस मृदुला ओबेरॉय इस समय अपने अपकमिंग शो 'बाघिन' की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने सुसाइड सीन की शूटिंग एक्सपीरियंस को साझा किया। उन्होंने कहा, "हम अपने फाइनल शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं और क्लाइमेक्स बहुत दिलचस्प है। मैं एक नेगेटिव रोल निभा रही हूं और अंत में मुझे अपनी गलती का एहसास होता है। अपराध बोध के चलते मैं सुसाइड की कोशिश करती हूं।" मृदुला ने आगे कहा, "मैं सेट पर सचमुच उस समय बेहोश हो गई जब मैं खुद को फांसी लगाने का सीन शूट करने वाली थी। यह डरावना और बहुत परेशान करने वाला था। मैं काफी इमोशनल हूं और व्यवस्थाओं को देखकर सब कुछ बहुत दुखद लग रहा था।"

  • Oct 14, 2023 4:04 PM

    कंगना रनौत स्टारर 'तेजस' का पहला गाना 'जान दा' कल होगा रिलीज

    कंगना रनौत स्टारर 'तेजस' के एक्शन पैक्ड ट्रेलर की झलक देने के बाद निर्माता अब फिल्म के पहले गाने 'जान दा' को इस रविवार रिलीज करने का मन बना चुके हैं। इस गाने के जरिए दर्शकों को तेजस की दुनिया में और गहराई से जाने का मौका मिलेगा। ये गाना प्यार और देशभक्ति का सही मेल देखने का मौका देगा।

  • Oct 14, 2023 3:25 PM

    जान्हवी कपूर ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें

    जान्हवी कपूर ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में बोल्ड फोटो शेयर की हैं, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। जान्हवी ने ये आउटफिट लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक के लिए पहना था।

  • Oct 14, 2023 2:00 PM

    पीएम मोदी के लिखे 'गरबा' गीत पर बना म्यूजिक वीडियो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत पर एक म्यूजिक वीडियो तैयार किया गया है, जिसे नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया गया। इसे ध्वनि भानुशाली ने गाया है, और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस म्यूजिक वीडियो को जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।

  • Oct 14, 2023 1:21 PM

    सलमान खान के शो में होगें बड़े बदलाव, दर्शकों और कंटेस्टेंट को भी मिलेगा झटका!

    सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को लेकर सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि, इस बार घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई कैप्टन नहीं होगा, न ही कोई जेल होगा। इससे साफ जाहिर कि इस बार मजा दोगुना आने वाला है। वहीं सूत्रों से ये भी सामने आया है कि इस बार घर में कोई डाइनिंग एरिया नहीं होगा। इसके अलावा घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है। बिग बॉस 17 का किचन एरिया कैफे की तरह है। ये पहली बार होने जा रहा है अब देखना होगा कि इससे दर्शकों को कितना मजा आता है।

    सलमान खान के शो में होगें बड़े बदलाव, दर्शकों और कंटेस्टेंट को भी मिलेगा झटका!
  • Oct 14, 2023 1:06 PM

    भारत- पाकिस्तान विश्व कप मैच से पहले अनुष्का शर्मा अहमदाबाद पहुंचीं

    आज अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अहमदाबाद पहुंचीं हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के साथ स्पॉट किया गया है।

  • Oct 14, 2023 12:35 PM

    माहिरा खान की शादी में फवाद खान ने दर्ज कराई खास उपस्थिति, तस्वीरें आई सामने

    Mahira Khan Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इस वक्त अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार अपनी शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में माहिरा खान ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें देखा जा सकता है कि उनके खास दोस्त और एक्टर फवाद खान ने भी इस शादी में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई है।

  • Oct 14, 2023 12:30 PM

    अगली एक्शन फिल्म के लिए फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे सलमान खान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की अगली फिल्म डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ होगी। जिसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। करण जौहर और विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है। लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरु कर दी है। इस फिल्म के लिए सलमान अपनी फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं। इस रोल के लिए सलमान खान अभी से ही खास डायट और जिम रूटीन फॉलो कर रहे हैं।

  • Oct 14, 2023 11:10 AM

    पहली बार बेटे के साथ आउटिंग पर निकलीं इलियाना डिक्रूज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज कुछ दिन पहले ही मां बनीं जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इलियाना अपने बेटे से जुड़ी हर तरह की अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे के साथ फर्स्ट लंच आउटिंग की फोटो शेयर की।

    पहली बार बेटे के साथ आउटिंग पर निकलीं इलियाना डिक्रूज
  • Oct 14, 2023 10:28 AM

    बिग बॉस 17: नए प्रोमो में सलमान खान ने दिखाई घर की झलक

    सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन के होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बीबी 17 कल, 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। प्रीमियर एपिसोड की झलकियाँ सामने आ गई हैं, और कलर्स टीवी द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो में सलमान खान को बिग बॉस 17 के घर के अंदर अपने लोकप्रिय चार्टबस्टर गानों पर लड़कियों के साथ थिरकते हुए दिखाया गया है।

  • Oct 14, 2023 9:46 AM

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन एक रेस्त्रां लॉन्च इवेंट में पहुंचे

    बीती रात, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई के एक रेस्त्रां लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर आर्यन भीड़ से घिरे नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X