Mission Raniganj: अक्षय कुमार ने इंजीनियर्स डे पर दिया रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल को ट्रिब्यूट, देंखे पोस्ट

mission-raniganj-akshay-kumar-pays-tribute-to-real-life-unsung-hero-jaswant-singh-gill-engineers-day

Mission Raniganj: इंजीनियर दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने रियल लाइफ सेवियर और पूजा एंटरटेनमेंट की रेस्क्यू थ्रिलर 'मिशन रानीगंज' के अपने ऑन-स्क्रीन किरदार जसवंत सिंह गिल, को श्रद्धांजलि दी है। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना पर आधारित है।

अक्षय कुमार ने वीर दिवंगत श्री जसवंत गिल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें 1961 के युवा जसवंत गिल को कैप्चर किया गया है, जो अपने आईएसएम कॉलेज के बाहर गर्व से खड़े थे, जहां उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी #Engineers डे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इंजीनियर बनने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। लेकिन फिर मुझे #MissionRaniganj में जसवंत सिंह गिल जी जैसे बहादुर, बुद्धिमान इंजीनियर की भूमिका निभाने का मौका मिला। मां बाप की इच्छा पूरी हो गई 😬 #RealHero.."

कौन हैं जसवंत सिंह गिल!

जसवंत गिल की कहानी इंस्पायरिंग और हिरोज्म से भरपूर है। वह न केवल पेशे से इंजीनियर थे, बल्कि उन्होंने रानीगंज हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बहादुरी और समर्पण ने उन्हें हर मायने में एक सच्चा हीरो बना दिया। घटना नवंबर 1989 की है, जब रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में जसवंत सिंह गिल ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद एक सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशक टीनू सुरेश देसाई ने किया है। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: akshay kumar mission raniganj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X