Mission Raniganj: अक्षय कुमार समेत पूरी टीम को इन मुसीबतों का करना पड़ा सामना, 40 फुट गहरे गड्ढे में....

Mission Raniganj: अक्षय कुमार स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की 'मिशन रानीगंज' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रेस्क्यू थ्रिलर "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना पर आधारित है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी टीम के लिए आसान नहीं रही थी।
बता दें, फिल्म को रिएलिटी से जोड़े रखने के लिए फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने कोयला खदानों से जुड़ी हर जानकारी का सटीक स्टडी किया.. और फिर उसे रिक्रिएट के लिए एक मिशन शुरू किया। कई हफ्तों तक काम चलने के बाद, प्रोडक्शन टीम से कुछ लोगों को रियल माइनिंग लोकेशन्स पर भेजा गया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सही सेट तैयार किए जा सके।
40 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया
बताया गया है कि निर्देशक टीनू देसाई की इस फिल्म के लिए एक सुरंग बनाना था। जिसके लिए 40 फुट गहरा एक विशाल खड्ढा खोदा गया, जो कोयले की खदान जैसा हो।
पूजा एंटरटेनमेंट की निर्माता दीपशिखा देशमुख ने कहा, "सबसे बड़ी चुनौती थी इस दुखद घटना को इस तरह से जीवंत करना.. कि रानीगंज की दुनिया वास्तविक और प्रासंगिक दिखे। हमारे निर्देशक टीनू जी, शानदार प्रोडक्शन डिजाइनर दया और अमरीश और उनकी टीमें वास्तव में कमाल थीं। हमने खदानों की टोपोग्राफी का अध्ययन करने और उसी अनुभव को रेप्लिकेट करने के लिए टीमों को रानीगंज भेजा। मुझे विश्वास है कि सभी की मेहनत को दर्शकों द्वारा सराहा जाएगा।"
25 अलग-अलग कोयला खदानों का किया दौरा
वहीं, निर्देशक टीनू देसाई ने कहा, "मेरे दिमाग में यह साफ था कि मुझे पूरी फिल्म रानीगंज में शूट करनी थी। हमें 1989 का युग बनाना था, जब खदानें भाप से चलती थी न कि इंजनों से। हमने 25 अलग-अलग कोयला खदानों का दौरा किया। 2021 में, हमें फाइनली सही जगह मिल गई, जो उस युग से भी मेल खाता है जिसकी हम तलाश कर रहे थे। हमें कम समय में एक अलग दुनिया बनानी थी, लेकिन मेरी प्रोडक्शन टीम ने रिसर्च किया और हमने दिये गए समय में भी सफलता पाई। हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन निर्माताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद। जब मैंने इसे स्क्रीन पर देखा, तो यह रॉ और रियल लग रहा था, और मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों को भी जरूर पसंद आएगी।
यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
