मिशन मंगल पर अक्षय कुमार का खुलासा कहा, 450 करोड़ का बजट सुनकर मैं हैरान रह गया
अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। 15 अगस्त पर रिलीज हो रही इस फ़िल्म की कहानी अंतरिक्ष में भारत के पहले मंगल यान को भेजने के मिशन पर आधारित है। इस मिशन की सफलता को पूरे देश ने सेलिब्रेट किया। लेकिन मिशन के पीछे छिपे स्टार्स से सभी अनजान हैं।
इन्हीं आम लेकिन खास लोगों को हमारे सामने लेकर आ रहा है मिशन मंगल। मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी और नित्या मेमन मुख्य रोल में नजर आयेंगे।

आपको बता दें कि ट्रेलर लांच के दौरान मिशन मंगल की स्टारकास्ट ने फिल्म संबंधी खास जानकारी शेयर की है। अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव पर कहा कि मैंने अब तक 150 से अधिक फिल्में की हैं। ये मेरे 150 फिल्मों में से अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है।
बता दें कि यह फिल्म भारत के पहले मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है। जिसे मंगल ग्रह की परिक्रमा करने के लिए ईसरो द्वारा 5 नवंबर 2013 को लांच किया गया था। इस फिल्म में सभी स्टार्स वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है।इस मिशन के दौरान कई महिलाओं के सशक्तिकरण की मिशाल कायम की थी और अहम भूमिका अदा की थी।


Click it and Unblock the Notifications