मिशन मंगल Trailer- अक्षय कुमार की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज- देशभक्ति का तड़का
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी और नित्या मेमन मुख्य रोल में नजर आ रही हैं और अक्षय कुमार के साथ अभिनेता शरमन जोशी भी हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको देश के उन वैज्ञानिकों पर गर्व होगा जो कि मिशन मंगल के तहत काम कर रहे थे और इसमे सफलता भी पाई थी।
इस मिशन के दौरान कई महिलाओं के सशक्तिकरण की मिशाल कायम की थी और अहम भूमिका अदा की थी। इस फिल्म सभी अभिनेताओं की बात करें तो काफी धमाकेदार अभिनय करते हुए सभी नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह काफी मुश्किलों के बाद हम मंगल ग्रह तक पहुंचे थे। भारत ने पहली ही कोशिश में इस सफलता को हासिल किया था। इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











