..................... Mission Mangal Teaser released starring Akshay Kumar, Vidya Balan - Hindi Filmibeat

मिशन मंगल TEASER: अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी की दमदार फिल्म- 15 अगस्त का इंतजार

फिल्म मिशन मंगल का टीजर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, एच आर दत्तात्रेय और नित्या मेनन स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर काफी प्रभावशाली है और इस झलक के बाद फिल्म का इंतजार और भी बढ़ चुका है। यह फिल्म भारत के मंगलयान मिशन को दिखाएगी।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एक साइंटिस्ट के किरदार में हैं। जबकि विद्या बालन समेत सभी एक्ट्रेस की टीम मंगलयान मिशन से जुड़ी हैं। साथ ही साथ फिल्म में सबकी बैक स्टोरी भी चलेगी। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।

Mission Mangal Teaser

मिशन मंगल के निर्देशक हैं जगन शक्ति। इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए फिल्म की टीम ने लिखा है- एक देश, एक सपना, एक इतिहास.. भारत के मार्स स्पेस मिशन की सच्ची कहानी अब दर्शकों के सामने। कोई शक नहीं कि इस 15 अगस्त दर्शकों के सामने एक बेहतरीन फिल्म आने वाली है।

यहां देंखे टीजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X