मिशन मंगल ट्रेलर: फैन्स को है ब्लॉकबस्टर ट्रेलर की उम्मीद, अभी से लगाया ठप्पा
आर बाल्कि की फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर आज लॉन्च होने जा रहा है और फैन्स एक बार फिर से 15 अगस्त पर अक्षय कुमार की देशभक्ति देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट है। क्योंकि इस बार फिल्म अक्षय कुमार की नहीं बल्कि पांच महिलाओं की है जिनका सहयोग अक्षय कुमार कर रहे हैं। इसलिए आर बाल्कि की फिल्म का एक ब्लॉकबस्टर ट्रेलर, फैन्स की उम्मीदों पर अभी से काफी ऊपर चढ़ चुका है।
फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट है विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी और नित्या मेनन। वहीं फिल्म में शरमन जोशी और अक्षय कुमार सहयोगी भूमिकाओं में हैं। आर बाल्कि वैसे भी एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं इसलिए फैन्स को ट्रेलर से काफी उम्मीदें हैं। वैसे भी फैन्स ने टीज़र से ही फिल्म पर ब्लॉकबस्टर की मुहर लगा दी है।
गौरतलब है कि मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस के साथ क्लैश हो रही है। चूंकि बाटला हाउस भी देशभक्ति से लैस फिल्म है, इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि दोनों ही फिल्मों में टक्कर होना तय है।
दिलचस्प ये है कि पिछले साल भी 15 अगस्त को जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार अपने अपने देशभक्ति अंदाज़ में भिड़े थे। जहां अक्षय कुमार की गोल्ड रिलीज़ हुई थी वहीं जॉन की सत्यमेव जयते और दोनों ही फिल्मों ने एक दूसरे का बिज़नेस खाया था।

अब देखना है कि इस बार मिशन मंगल और बाटला हाउस में से किसके हिस्से इस देशभक्ति जंग की जीत आती है। वैसे आपने कौन सी फिल्म पहले देखने का मन बनाया है हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।


Click it and Unblock the Notifications











