रिलीज से पहले विवादों में फंसी मिशन मंगल- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दे डाली सीधी धमकी

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल को लेकर लोग बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉच के बाद ही इसको लेकर एक शानदार उत्साह देखने को मिल रहा था। अब इस फिल्म के रिलीज से पहले ही कुछ ऐसा हुआ है जो कि फिल्म की रिलीज के लिए मुसीबत बन सकता है। दरअसल इस फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया है। इसी के कारण इसको लेकर ये समस्या आ रही है।

बता दें कि अक्षय कुमार को ये धमकी मिली है कि अगर फिल्म मराठी भाषा में रिलीज होगी तो वो फिल्म रिलीज नहीं करने दी जाएगी। ये चेतावनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के फिल्म डिविजन के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने दी है।

mission mangal, akshay kumar, मिशन मंगल, अक्षय कुमार

दरअसल उनका कहना है कि फिल्म हिंदी में रिलीज होगी तो कोई बात नहीं क्योंकि मराठी सिनेमा मराठी फिल्मों के लिए आरक्षित होते हैं। उनका कहना है कि वो अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और उनको काफी पसंद भी करते हैं।

गौरतलब है कि मिशन मंगल इस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। ये कहानी है उन वैज्ञानिकों की जो पहली बार भारत को चांद पर लेकर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X