विद्या बालन - अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल का शानदार पोस्टर, 15 अगस्त को फिर लहराएंगे तिरंगा

By Staff

अक्षय कुमार बॉलीवुड में देशभक्ति का दूसरा नाम बन चुके हैं और अब उनका अगला देशभक्ति प्रोजेक्ट सामने आ चुका है। मिशन मंगल का पहला पोस्टर आज रिलीज़ किया गया है और इसी के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान हो चुका है। आर बाल्कि की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने एक पोस्ट में लिखा कि जब मैं विदेश की फिल्मों में अंतरिक्ष की बातें होते देखता था तो ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करे। ये फिल्म मैंने आजकल के बच्चों के लिए की है और मैं चाहता हूं कि वो ये कहानी जान पाएं।

mission-mangal-first-poster-akshay-kumar-introduces-most-powerful-women-team

मिशन मंगल, भारत की उस महिला टीम की कहानी है जिसने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक यान भेजने में कामयाबी हासिल की थी। फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार फिल्म में एक खास भूमिका में हैं। वहीं शरमन जोशी भी फिल्म में सहयोगी भूमिका में है।

फिल्म के पोस्टर में एक तरफ अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं और दूसरी तरफ, मिशन मंगल की पूरी टीम। फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से तिरंगा फहराने आ रही है। देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X