"मैंने अक्षय कुमार को इक्का रीमेक के लिए साईन नहीं किया है लेकिन फिल्म बन रही है"
काफी समय से अक्षय कुमार का नाम तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कत्थी के हिंदी रीमेक से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को गजिनी डायरेक्टर एआर मुरूगादौस ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में विजय मुख्य भूमिका में थे। माना जा रहा था कि गजिनी डायरेक्टर अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। फिल्म का नाम था इक्का।
अब ये फिल्म बना रहे हैं मिशन मंगल डायरेक्टर जगन शक्ति लेकिन फिल्म के हीरो अक्षय कुमार नहीं है। जगन शक्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म की कहानी पूरी हो चुकी है लेकिन हीरो फिलहाल तय नहीं है। वैसे भी अक्षय कुमार के पास अभी काफी प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए उनका इंतज़ार करना मुश्किल है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए नेशनल अवार्ड मिला और एआर मुरूगादौस ने इस बारे में आपत्ति जताई। उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि कमेटी के अध्यक्ष प्रियदर्शन थे, उन्होंने अक्षय के प्रति अपनी वफादारी दिखाई है। इन सब बातों के बाद इस फिल्म की बात लगभग बंद हो गई थी।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है कि जब अक्षय कुमार ने कोई फिल्म रिजेक्ट की हो या फिर लंबे समय तक उनका नाम किसी फिल्म से जुड़ा रहा हो पर अक्षय के हाथ फिल्म नहीं लगी -


Click it and Unblock the Notifications











