अक्षय कुमार का नया धमाका, मिशन मंगल के बाद अगली फिल्म कंफर्म

By Staff

अक्षय कुमार फिलहाल बॉलीवुड के उन चंद सीनियर एक्टर्स में से एक हैं जो अपने किरदारों के साथ सफल एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। यानि कि ना सिर्फ वो अलग अलग तरह के किरदारों का चैलेंज ले रहे हैं बल्कि उनके चुने हुए किरदार लोगों के दिल में अपनी जगह बना रहे हैं और ये एक्सपेरिमेंट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हो रही हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार, जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल का हिस्सा बने थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। अब मिशन मंगल डायरेक्टर जगन शक्ति ने कंफर्म किया है कि वो और अक्षय इसके बाद एक साइंस फिक्शन फिल्म पर काम करने वाले हैं।

mission-mangal-director-jagan-shakti-confirms-a-sci-fi-film-with-akshay-kumar

हालांकि इस फिल्म की ज़्यादा डीटेल्स फिलहाल बाहर नहीं आई हैं। फिलहाल बस यही पता है कि ये फिल्म एक साइंस फिक्शन होगी लेकिन उससे पहले जगन शक्ति कत्थी रीमेक इक्का पर काम करेंगे वहीं अक्षय कुमार भी अपने बाकी के प्रोजेक्ट्स पूरे करेंगे। अक्षय कुमार इस समय अलग अलग फ्लेवर की फिल्में कर रहे हैं।

आने वाले समय में अक्षय, अलग अलग किरदारों और अलग अलग फ्लेवर में दिखाई देने वाले हैं। जहां मिशन मंगल में वो एक साइंटिस्ट बने हैं, वहीं हाउसफुल में कॉमेडी करेंगे। लक्ष्मी बम एक हॉरर कॉमेडी है तो सूर्यवंशी पूरी तरह से एक्शन फिल्म।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X