..................... Mission Mangal- Akshay kumar will play as a Scientist in the film - Hindi Filmibeat

मिशन मंगल- अक्षय कुमार के रोल का खुलासा- इस किरदार में करेंगें बड़ा धमाका!

Recommended Video

Akshay Kumar to play the role of a scientist in Mission Mangal | FilmiBeat

सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक और शानदार फिल्म इस समय चर्चा में चल रही है जिसका नाम मिशन मंगल है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है और अब एक खुलासा हुआ है जो कि आपको खुश कर देगा। काफी समय इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं थीं लेकिन अब पता चल गया है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में क्या रोल निभाने वाले हैं।

मुंबई मिरर के अनुसार इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साइंटिस्ट का रोल निभाने जा रहें हैं। इस तरह के किरदार में वो पहले कभी नजर नहीं आएं हैं। मिशन मंगल, भारत की उस महिला टीम की कहानी है जिसने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक यान भेजने में कामयाबी हासिल की थी।

mission mangal, akshay kumar, मिशन मंगल, अक्षय कुमार

फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार फिल्म में एक खास भूमिका में हैं। वहीं शरमन जोशी भी फिल्म में सहयोगी भूमिका में है।

फिल्म निश्चित तौर पर हिट साबित होने वाली है। इसके अलावा अक्षय कुमार करीना कपूर खान के साथ फिल्म गुड न्यूज में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल बात करें मिशन मंगल की तो ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X