मिशन मंगल- अक्षय कुमार के साथ दिखी 'गर्ल पावर'- शानदार कहानी की एक और तस्वीर आई सामने
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है फिल्म के पहले पोस्टर और बाद में टीजर ने धमाका कर दिया था। बता दें कि इस समय एक और पोस्टर सामने आया है जो कि शानदार है। पोस्टर में गर्ल पावर साफ साफ नजर आ रही है। इसमें अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हाड़ी और नित्या मेमन नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
फिल्म केसरी और रुस्तम के बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साइंटिस्ट का रोल निभाने जा रहें हैं। इस तरह के किरदार में वो पहले कभी नजर नहीं आएं हैं।

मिशन मंगल, भारत की उस महिला टीम की कहानी है जिसने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक यान भेजने में कामयाबी हासिल की थी। इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि..
नासा ने मंगल ग्रह पर सेटेलाइट भेजने के लिए करीब 6000 करोड़ रुपए खर्च किए थे और इसी काम को ISRO ने करीब 450 करोड़ में किया था। इस फिल्म को जगन शक्ति निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications