सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी को दिया दिल? वायरल है ये पोस्ट!

sidharth malhotra, kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी कितने समय से चर्चा में हैं ये तो सभी जानते हैं और अक्सर देखा जाता है कि दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ता रहता है। इस वक्त अगर इंडस्ट्री में सबसे अच्छी जोड़ियों की बात की जाए तो ये दोनों भी उस लिस्ट में आएंगे। गौरतलब है कि काफी समय से ये खबरें आ रहीं हैं कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि वायरल हो रहा है और एक बार फिर से सिद्धार्थ और कियारा के रिलेशन की खबर है।

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म मिशन मजनूं का टीजर रिलीज किया गया है। इस दौरान सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा किया है जो कि चर्चा में है। दरअसल इस टीजर को देख कियारा आडवाणी खुद को नहीं रोक पाईं और एक प्यारा से नोट साझा किया।

उन्होने स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, ''शानदार.. फिल्म का इंतजार है।'' इसपर तुरंत रिएक्शन देते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'रेड दिल' (Red Heart Imoji) पोस्ट किया। इसके अलावा उन्होने कियारा को थैंक्यू भी कहा।

इसके बाद फिर से लोग दोनों को लेकर बाद कर रहे हैं और सभी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन सितारों ने एक दूसरे को लेकर खुलकर कोई बात नहीं कही है लेकिन इस तरह से वो अपना प्यार जताते रहते हैं।

खबरों की मानें तो दोनों अगले साल शादी करने की योजना बना रहे हैं। 2021 की फिल्म शेरशाह में एक साथ काम करने के बाद दोनों के बीच का रिश्ता और मजबूत हो गया था, कहना था कि इसी दौरान ये एक दूसरे के करीब आए थे।

सिद्धार्थ कियारा के काम की बात करें तो दोनों सितारे अपने अपने दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और साल 2023 में कुछ अच्छी फिल्मों में ये सितारे नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X