Mission Impossible 7 Twitter Review: धमाकेदार एक्शन और स्टंट, टॉम क्रूज की फिल्म को लोगों ने कहा ब्लॉकबस्टर

Mission Impossible 7 Twitter Review: टॉम क्रूज स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' सिनेमाघरों में आ चुकी है और सोशल मीडिया फैंस की प्रतिक्रियाओं से भर चुका है। कोई शक नहीं कि 'मिशन इम्पॉसिबल' फ्रैंचाइजी की हर अगली फिल्म के साथ टॉम क्रूज़ ने अपना गेम ऊंचा किया है। ये फ्रैंचाइजी अपने एक्शन और स्टंट के लिए जानी जाती है, जिसे अक्सर टॉम खुद ही करते हैं।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित है और इसमें टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, पोम क्लेमेंटिएफ़, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कज़र्नी जैसे कलाकार भी हैं।
दमदार एक्शन और स्टंट ने जीता दिल
ट्विटर पर फिल्म को काफी पॉजिटिव रिएक्शंस मिल रहे हैं। 61 साल की उम्र में टॉम क्रूज को दमदार एक्शन करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं, इसकी कहानी भी काफी तगड़ी है।
'मिशन इम्पॉसिबल - रॉग नेशन' और 'मिशन इम्पॉसिबल - फॉलआउट' के बाद रेबेका फर्ग्यूसन ने इस फिल्म में इल्सा फॉस्ट के रूप में वापसी किया है। रेबेका के एक्शन सीन भी कमाल के हैं।
दो पार्ट की कहानी के पहले चैप्टर में टॉम क्रूज़ को आईएमएफ एजेंट एथन हंट के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी टीम के साथ, मानव जाति के लिए एक बड़ा खतरा पैदा करने वाले एआई से लड़ने के लिए एक खतरनाक मिशन शुरू करते हैं। इस मिशन में उनसे सामने आते हैं कुछ पुराने दुश्मन.. इन सब से होते हुए अपने मिशन को पूरा कैसे करेगा, यही फिल्म का मेन प्लॉट है।
एक यूजर ने फिल्म पर रिएक्शन देते हुए लिखा- "टॉम क्रूज़ मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट 1 लोकप्रिय जासूसी फ्रैंचाइज़ी का एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर भाग है। कमाल के स्टंट्स हैं।"
वहीं, एक अन्य ने लिखा- अभी-अभी #MissionImpossible देखा और वाह! क्या शानदार फिल्म थी - इस साल के सर्वश्रेष्ठ थिएटर अनुभवों में से एक! आपको इसे निश्चित रूप से इसे देखना चाहिए.."


Click it and Unblock the Notifications












