कई दिनों से गायब था 26 साल का ये एक्टर, अब मिली डेड बॉडी... बड़ी बहन ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि

Actor James Hollcroft Found Dead: टेलीविजन शो "कोमो डाइस एल डिचो" में काम कर चुके एक्टर जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का निधन हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस को अंदर तक हिला दिया है। दरअसल, इससे पहले उनकी गुमशुदी की खबरें आई थीं। वे 3 सितंबर, 2024 से लापता थे। अब उनकी डेड बॉडी मिली है। जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की बहन ने उनके निधन की न्यूज कंफर्म की है और अपने भाई को श्रद्धांजलि दी है।
द मिरर यूएस की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की बहन जेन हॉलक्रॉफ्ट अपने भाई की अचानक मौत से सदमे में हैं। जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन उनकी बहन ने खुलासा किया है किया है कि मेक्सिको सिटी में तिजापान अपने घर वापस जाते समय जेम्स गायब हो गए थे।
जेन ने इंस्टाग्राम पर भाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जेन ने लिखा- 'मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी, उन सालों के लिए शुक्रिया, जो हमने एक साथ बिताए और मुझे अब तक के सबसे शानदार पल दिए, तुम हमेशा हमारे दिलों में मौजूद रहोगे, छोटे भाई।'
जेम्स हॉलक्रॉफ्ट के उनके ब्रदर इन लॉ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा- 'काश कि सब कुछ एक और सपना होता, तुम जो भाई थे, जो चाचा थे, अपने भतीजों के साथ थे, ग्रेट बेटा होने के लिए शुक्रिया। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, इससे सचमुच मेरा दिल टूट गया है। आज हम यहां पर्दा गिरा रहे हैं लेकिन मुझे पता है कि तुम स्वर्ग में हो और ग्रेट स्टेजिंग कर रहे हैं जिसके बारे में तुमने इतनी बात की थी।'
एनवाई पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो जेम्स हॉलक्रॉफ्ट के दोस्त जर्मेन लोपेज ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा, 'तुम्हारे जाने से मुझे बहुत दुख हुआ है, मेरे पास तुम्हें बताने के लिए शब्द नहीं हैं, इस कभी ना पूरे होने वाले नुकसान के लिए तुम्हारे परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले दोस्त।'


Click it and Unblock the Notifications