'डेढ़ इश्किया' में विद्या को बहुत मिस किया: अरशद वारसी
लेकिन वह कहते हैं कि अलग कलाकार सीक्वल की मांग थे। अरशद ने कहा, "हां, फिल्म की अगली कड़ी में मुझे विद्या की कमी खली। उन्होंने 'इश्किया' में बहुत बढ़िया काम किया था, लेकिन अलग अभिनेत्री सीक्वल की मांग थी।"
फिल्म के सीक्वल में विद्या की जगह बॉलीवुड दिवा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं जिनके लिए कहा जा रहा है कि फिल्म 'डेढ़ इश्किया' उन्हीं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। अरशद ने कहा कि फिल्म में माधुरी और हुमा के साथ काम करके बहुत मजा आया।
फिल्म में सह-नायिका हुमा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं हुमा के साथ शूटिंग कर रहा था तो मुझे अहसास हुआ कि पर्दे पर उनकी उपस्थिति भव्य है। वह पर्दे पर खूबसूरत दिखती हैं..मेरा यह कतई मतलब नहीं कि वैसे वह सुंदर नहीं हैं, लेकिन वह पर्दे पर बला की खूबसूरत दिखती हैं।"
कहा जा रहा है कि फिल्म में अरशद औऱ हुमा के काफी हॉट इंटिमेट सींस भी है जिसकी वजह से भी फिल्म काफी चर्चित है। फिल्म के निर्माता विशाल भारद्दाज हैं तो फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है जो कि 10 जनवरी को प्रदर्शित होनी है।


Click it and Unblock the Notifications
