बड़े पर्दे पर जल्द लौटेंगे सुनील शेट्टी

By Neha Nautiyal

Suniel Shetty
बॉलीवुड में मार-धाड़ से भरपूर फिल्मों से अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी एक बार फिर एक्शन फिल्मों की ओर वापसी कर रहे हैं। वह इन दिनों एक्शन फिल्मों के लिए खुद को चुस्त बनाने पर काम कर रहे हैं।

सुनील ने कहा, "एक्शन फिल्मों में वापसी की योजना है। इसके लिए मैं अपने शरीर पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं कुछ ऐसा करूंगा जो बहुत असाधारण होगा। यह देशभक्तिपूर्ण फिल्म होगी।"

उन्होंने कहा, "पटकथा तैयार है और मैं फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहा हूं। इसमें अविश्वसनीय एक्शन दिखेगा। उम्मीद करता हूं यह कारगर रहेगा।" सुनील ने 'हेरा फेरी' और 'हलचल' जैसी हास्यप्रधान फिल्मों में भी अभिनय किया है।

वह अपनी नई फिल्म के विषय में ज्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए कहते हैं, "जब तक यह फिल्म नहीं आती, मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं करना चाहता हूं लेकिन इसमें कलाकार जंगल में और पहाड़ों पर दिखेंगे।"

इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे 49 वर्षीय सुनील कहते हैं, "मैं अगले साल 50 वर्ष का होने जा रहा हूं और जिस उम्र में लोग यह सोचना शुरू कर देते हैं कि वे बूढ़े हो रहे हैं तब मैं यह विश्वास करना चाहता हूं कि मैं युवा हूं।"

सुनील ने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'वक्त हमारा है', 'मोहरा', 'शस्त्र', 'रक्षक', 'कृष्णा', 'आक्रोश' और 'दस' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

वह कहते हैं कि उन्हें एक्शन फिल्मों की कमी महसूस हो रही थी लेकिन अब उन्हें 'वांटेड', 'गजनी' और 'दबंग' जैसी फिल्मों के साथ एक्शन फिल्मों के लौटने की खुशी है। उन्होंने 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी' और 'एलओसी: कारगिल' जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों में भी अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X