धमाकेदार डेब्यू को तैयार हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर- साथ दिखेंगे 'सिंबा' सुपरस्टार!

2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं, जहां उनके अपोजिट होंगे रणवीर सिंह। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीश शर्मा होंगे। फिलहाल दोनों कलाकार अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लिहाजा, कुछ समय बाद फिल्म फ्लोर पर आएगी।

कोई शक नहीं कि यदि यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है, तो मानुषी की एंट्री काफी जबरदस्त होने वाली है। हालांकि अफवाहें ये भी हैं कि मानुषी को फराह खान की अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है, जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Manushi Chillar

मानुषी और रणवीर सिंह इससे पहले भी कुछ टीवी एड में साथ दिख चुके हैं.. और फैंस ने इन्हें साथ में काफी पसंद किया है। वहीं, अवार्ड फंक्शन में भी मानुषी रणवीर और शाहरुख खान के साथ डांस कर चुकी हैं। लिहाजा, यदि मानुषी और रणवीर साथ फिल्म में आते हैं कि वह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

कहा जा रहा है कि यशराज की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। लेकिन फिलहाल रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में व्यस्त हैं, जो कि क्रिकेट विश्व कप 1983 पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद रणवीर तख्त में नजर आएंगे। जिसके बाद ही यशराज फिल्म शुरु कर पाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X