हजारों की भीड़ में फंस गई ये मिस वर्ल्ड, हालत हुई खराब तो बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा वापस

लाल बागचा राजा.. एक ऐसी जगह जहां बड़े बड़े सितारे पहुंचते हैं और कुछ तो पहुंच ही नहीं पाते हैं। इस वक्त कुछ शॉकिंग वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें एक मिस वर्ल्ड का भी है। जी हां, विश्व सुंदरी को लाल बागचा राजा के दर्शन नहीं मिल सके और भारी भीड़ के बीच बुरी तरह फंसने के कारण उनको वापस लौटना पड़ा।
हम बात कर रहे है साल 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानुषी छिल्लर काफी बेचैनी महसूस कर रही हैं क्योंकि वो हजारों लोगों के बीच फंसी हुईं थीं।
इस वीडियो में वो काफी असहज दिख रही हैं और कहा जा रहा है कि वो बिना दर्शन किए ही वापस चली गईँ। मुंबई का लाल बागचा राजा काफी मशहूर है और हर साल गणपति बप्पा यहां पर विराजते हैँ। मानुषी छिल्लर के इस वीडियो को एक पैपराजी ने पोस्ट किया था।
उसमें कैप्शन लिखा है कि, ''जहां कुछ मशहूर हस्तियां वीवीआईपी ट्रीटमेंट का विकल्प चुनती हैं, वहीं मानुषी छिल्लर का विनम्र स्वभाव चमकता है जब वह लालबागचा राजा की आम गली में चलती हैं।'' हालांकि ये भी लिखा है कि वो बिना दर्शन किए लौट गईं।
इस वीडियो पर लगातार लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''कम से कम उनमें आम लोगों के साथ आने और उनके दर्द को समझने का साहस था, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें दर्शन नहीं मिले, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।''
एक ने लिखा, ''अन्य सेलेब्स भक्तों को उनसे सीखने की जरूरत है......'' एक का कहना था, ''यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि उसके जैसा अभी भी कोई है।'' एक ने लिखा, ''उसने वीआईपी ट्रीटमेंट लेने से इनकार कर दिया... बढ़िया।''
इस तरह से लोग मानुषी की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आईं थीं जिसका नाम पृथ्वीराज था। ये फिल्म चली नहीं और इसके बाद मानुषी को किसी फिल्म में नहीं देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











