..................... मिस वर्ल्ड भी निकलीं शाहरुख खान की दीवानी Miss World Karolina Bielawska wants to work with Shahrukh Khan, Video viral - Hindi Filmibeat

Karolina Bielawska- मिस वर्ल्ड भी निकलीं शाहरुख खान की दीवानी, साथ में करना चाहती हैं ये काम?

karolina bielawska, shahrukh khan

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में है और पठान के बाद ये संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस वक्त खबर आ रही है कि मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का भी शाहरुख खान की दीवानी हैं और उनके साथ काम करने को लेकर उन्होने इच्छा जाहिर की है।

पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का जो कि इस साल मिस वर्ल्ड बनी हैं। उन्होवे एएनआई से बात करते हुए अपने दिल की इच्छा जाहिर की है। इस जौरान उन्होने बात करते हुए कहा,

"शाहरुख खान की फिल्म में होना बहुत अच्छा होगा। मुझे निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से मिलने का सौभाग्य मिला है... और उनकी बनाई फिल्मों में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का भी मौका मिला है।" इसके अलावा उन्होने कहा, ''वही संजय लीला भंसाली जो महलों और राजकुमारियों को लेकर जो फिल्में बना रहे हैं... उस मार्केट के बारे में जानना मेरे लिए सम्मान की बात होगी..''

मिस वर्ल्ड के इस बयान के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं फैंस खुश हैँ। शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि किंग खान के जैसी फैन फॉलोविंग किसी भी हिंदी एक्टर की नहीं है और कही ना कहीं ये बात बिल्कुल सही है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान उनकी ये इच्छा पूरी करते हैं या नहीं।

फिलहाल सुपरस्टार जवान को लेकर बिजी हैं जिसका ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है। कहा जा रहा है कि ये ट्रेलर बुर्ज खलीफा में भी धमाका करेगा। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान डंकी को लेकर बिजी हैं जो कि राजकुमार हिरानी बना रहे हैँ। शाहरुख खान के अपोजिट इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X