..................... Miss World 2024 Czech Republic's Krystyna Pyszkova wins coveted 71st crown in Mumbai sini shetty not in top 5 - Hindi Filmibeat

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड 2024, भारत से ले गई ताज

Krystyna Pyszkova

Miss World 2024 Krystyna Pyszkova: 71वें मिस वर्ल्ड के विजेता की घोषणा हो चुकी है। आज शनिवार, नौ मार्च को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सज चुका है। उन्होंने भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण जीता। प्रतियोगिता के अंत में उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया।

बता दें कि क्रिस्टीना न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बुद्धिमान और सामाजिक कार्यों के लिए भी समर्पित हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता सिर्फ खूबसूरती का मुकाबला नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और बुद्धिमत्ता को भी महत्व दिया जाता है। क्रिस्टीना के मॉडलिंग करियर का अनुभव और सामाजिक कार्यों के प्रति जुनून ने उन्हें इस प्रतियोगिता में अवश्य ही बढ़त दिलाई होगी।

क्रिस्टीना लॉ और बिजनेस दोनों में दो डिग्रियों की पढ़ाई कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया के अनुसार, उन्होंने क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की। क्रिस्टीना एक मॉडल के रूप में भी काम कर रही हैं। उन्होंने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला था, जहां उन्होंने स्वयंसेवा भी की थी।

वहीं लेबनान की यास्मीना जायटौन प्रथम उपविजेता रहीं। क्रिस्टीना पिस्जकोवा को 70वीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया। 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया था। उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई तह। मुंबई में जन्मीं सिनी शेट्टी को 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। वे मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में शीर्ष 4 में जगह बनाने में असमर्थ रहीं।

इस समारोह में 12 न्यायाधीशों के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां थीं। यह कार्यक्रम सोनी लिव पर लाइव दिखाया जा रहा था। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। वहीं, गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

Read more about: krystyna pyszkova bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X