..................... मिस वेनेज़ुएला बनीं मिस यूनिवर्स - Hindi Filmibeat

मिस वेनेज़ुएला बनीं मिस यूनिवर्स

By Staff

मिस यूनिवर्स 2007 जापान की रियो मोरी ने मेंडोज़ा को हीरों जड़ा ताज पहनाया
वियतनाम में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अस्सी देशों की सुन्दरियों ने भाग लिया.

बाईस वर्षीया डायना मेंडोज़ा को सोमवार को मिस यूनिवर्स के 57 वें ख़िताब से नवाज़ा गया. जबकि भारत की सिमरन कौर अंतिम 15 में भी स्थान नहीं बना पाईं.

रूस, वेनेज़ुएला, कोलंबिया, डोमिनियन रिपब्लिक, मैक्सिको की सुंदरियाँ अंतिम पाँच में शामिल थीं.

जैसे ही मिस यूनिवर्स के ख़िताब की घोषणा हुई, वेनेज़ुएला की डायना मेंडोज़ा खुशी से चिल्ला पड़ीं.

मिस यूनिवर्स 2007 जापान की रियो मोरी ने मेंडोज़ा को अपने हाथ से हीरों जड़ा सोने का ताज पहनाया. इस दौरान मेंडोज़ा की आंखें नम हो गईं.

पुरुष और महिला

पुरुष और महिला में अंतर से संबंधित एक सवाल के जवाब के आधार पर मिस वेनेज़ुएला को ये ख़िताब देने का ऐलान किया गया.

जैसे ही मिस यूनिवर्स के ख़िताब की घोषणा हुई, वेनेज़ुएला की डायना मेंडोज़ा खुशी से चिल्ला पड़ीं

मेंडोज़ा ने इस सवाल का जवाब इस तरह दिया, "पुरुष समझता है कि किसी लक्ष्य पर जल्दी पहुँचने का रास्ता एकदम सीधा होता है जबकि महिलाएं जानती हैं कि किसी लक्ष्य पर जल्दी पहुँचने का रास्ता घुमावदार होता है."

इस शो में 7500 से अधिक दर्शक मौजूद थे जबकि दुनिया भर के एक अरब से ज्यादा लोगों ने टेलीविजन पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा.

वियतनाम में ये प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हुई.

इस कार्यक्रम को अमेरिका के मशहूर टॉक शो प्रज़ेंटर जेरी स्प्रिंगर और ब्रिटिश पॉप स्टार मेल बी ने पेश किया.

प्रतियोगिता का ‘फाइनल नाइट शो सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ. स्विम सूट तथा इवनिंग गाउन राउंड के बाद प्रतियोगिता के अंतिम मुक़ाबले में पहुँचने वाली पांच सुंदरियों को चुना गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X