Sushmita Sen की बेटी को कास्ट करने के लिए लगी है मेकर्स की लंबी लाइन, सिर्फ इस चीज का इंतजार कर रही Renee Sen

Sushmita Sen Daughter Renee Sen Bollywood Debut: बॉलीवुड में अब जेनेरेशन चेंज देखने को मिल रहा है। स्टार्स की अलगी पीढ़ी बॉलीवुड में अपना हुनर आजमा रही है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर के बाद अब इस लिस्ट में सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन का नाम भी जुड़ गया है।
रेने सेन ने हाल ही में अपने बॉलीवुड में पैर जमाने को लेकर मीडिया से चीटचैट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इंस्टेंट बॉलीवुड पेज पर सामने आया है। वीडियो में रेने से बॉलीवुड में एक्टिंग को लेकर सवाल किया गया और पूछा कि वो कब बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी जिसका रेने ने सीधे जवाब दिया।
रेने ने कहा, "उम्मीद करती हूं बहुज जल्द क्योंकि ऑडिशंस कर रही हूं और ये मेरा सपना रहा है बचपन से। मैं अच्छा काम कर रही हूं और कोशिश जारी है और उम्मीद करती हूं कि जल्दी हो। और हां ये बहुत एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि बहुत अलग अलग कहानियां आ रही हैं और मैं एक अच्छी स्टोरी और एक अच्छे किरदार का हिस्सा बनना चाहती हूं।"
ऐसे में रेने ने ये साफ कर दिया है कि जल्द ही वो भी बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए तैयार है। बता दें कि रेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं साथ ही सुष्मिसा सेन के साथ ही इवेंट में दिखाई देती रहती हैं। जानारी के लिए आपको बता दें कि रेने सुष्मिता सेन की बायोलॉजिकल बेटी नहीं है उन्होंने रेने को अडॉप्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications