..................... Miss Universe India 2024: Who is Rhea Singha, on whose head is the title of Miss Universe India - Hindi Filmibeat

Miss Universe India 2024: कौन हैं Rhea Singha, जिसके सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब

Rhea Singha

Miss Universe India 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा (Rhea Singha) ने जीता है। रिया ने खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन कर दिया है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में जीत अपने नाम दर्ज की है। 22 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगित में में रिया को ताज एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया। इस ताज को पहनने के बाद अब रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खुद को ताज का डिजर्विंग मानती हैं रिया
रिया सिंघा ने ताज जीतन के बाद ANI से बातचीत के दौरान कहा कि 'आज उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) का खिताब जीत लिया है। इसके लिए वह बहुत आभारी हैं। रिया ने आगे कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। रिया आगे कहती हैं कि वह खुद को इस ताज का हकदार मानती हैं। वह पहले विनर रह चुकीं मॉडल्स से वह बहुत प्रेरित हैं।

कौन हैं रिया सिंघा
बता दें कि रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। वह अब मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बताया जा रहा है कि यह कॉम्पिटिशन इस साल के अंत में होगा। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 51 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था। वहीं रिया का प्रतियोगी नंबर 36 था। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला ने उन्हें जमकर बधाई दी और उन्हें ताज पहनाया। मॉडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 10 साल पहले साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं। ऐसे में वह इस इवेंट में बतौर जज पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X