प्रियंका चोपड़ा से मिलीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा वैसे तो सोशल मीडिया पर छाई रहतीं हैं लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू के साथ वायरल हो रही है। जी हां, दोनों इस वीकेंड पर मिली थीं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर से धमाका किया था। इस तस्वीर को खुद हरनाज से साझा किया था। उन्होने इस पोस्ट के साथ लिखा, "मैं हमें किसी अन्य तरीके से मिलने के लिए नहीं कह सकती थी। धन्यवाद @priyankachopra @ पर आपकी दया के लिए धन्यवाद। glblctzn ....यू किल्ड इट!"
जैसे ही ब्यूटी क्वीन ने तस्वीर पोस्ट की, PeeCee ने हार्ट एंड किस इमोजी पोस्ट करके कमेंट सेक्शन में उसे कुछ प्यार भेजा। इसके अलावा इन दोनों के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं और साझा कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और हरनाज़ संधू दोनों दुनिया भर में मानवीय कार्यों में शामिल रहे हैं। प्रियंका यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना राजदूत हैं और उन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया और दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करने वाली समस्याओं के बारे में गहराई से बात की।
बात करें काम की तो प्रियंका चोपड़ा अब ज्यादातर हॉलीवुड में ही बिजी रहतीं हैं। काफी समय से उनको लेकर बॉलीवुड से कोई खबर नहीं आई है।
हरनाज संधू भी आने वाले समय में इंडस्ट्री में किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











