हरनाज कौर संधू का फैशन सेंस देख पकड़ लेंगे सिर! स्ट्रैपी ड्रेस पहने मिस यूनिवर्स लेट गई सोफे पर और...

Harnaaz Kaur Sandhu Photos: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू साबित कर चुकी हैं कि वो असली मायनों में ब्यूटी विद ब्रेन हैं। हालांकि मिस यूनिवर्स का ताज सिर पर सजने के कुछ ही दिनों बाद हरनाज बुरी तरह ट्रोल भी होना शुरू हो गई थीं। वहीं अब एक बार फिर से हरनाज ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में हर कोई हरनाज का फैशन सेंस देख हैरानी जता रहा है।
हरनाज का लेटेस्ट लुक
हरनाज के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान गोल्डन कलर का स्ट्रैपी गाउन पहने सोफे पर लेटी हुई पोज दे रही है। इसके साथ ही हरनाज ने इस दौरान काफी लाउज मेकअप किया है साथ ही वो पूरी की पूरी सुनहरी परी बनी दिखाई दे रही हैं। हरनाज का क्राउन भी इस दौरान सोफे पर रखा हुआ है।
ट्रोल हो रही हैं हरनाज
जहां सोशल मीडिया पर हरनाज की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं तो वहीं तमाम नेटिजंस उन्हे इस लुक के लिए खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हरनाज के फैंशन सेंस ने उन्हें पूरी तरह से हैरान कर दिया है।
हरनाज का वेट गेन
इसके साथ ही कुछ लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके इस लुक को बकवास बता रहे हैं। लुक को ट्रोल करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हरनाज की फीगर की खूब चर्चा हो रही है। लोगो का कहना है कि हरनाज की तस्वीरें देखने के बाद लग रहा है कि उनका वेट काफी बढ़ गया है। हालांकि आपको बता दें कि हरनाज ने बताया था कि उन्हे एक बीमारी है जिसके कारण ऐसा हुआ है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि हरनाज कौर के सिर पर ताज सजे एक साल पूरा हो चुका है और ये हसीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हरनाज ने अपनी अभी तक की पूरी जर्नी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब हर किसी को इंतजार है तो सिर्फ हरनाज के बॉलीवुड डेब्यू का।


Click it and Unblock the Notifications











