बिकिनी राउंड में 'बुर्किनी' पहनने वाली एरिका रॉबिन आखिर हैं कौन?? जानिए पाकिस्तानी मॉडल का पूरा सच

Erica Robin

Who is Erica Robin: इस साल का मिस यूनिवर्स पेजेंट लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक इसको लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं। इस बार की खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब शो मिस यूनिवर्स के मंच पर पाकिस्तानी मॉडल ने हिस्सा लिया है। पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन के बारें में अब सबके मन में कई सारे सवाल आ रे हैं, कि आखिर कौन है ये और कैसे यहां तक पहुंची। तो हम आपको बताएंगे पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन के बारें में बताएंगे सब कुछ।

जानिए कौन है पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन-

इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनने वाले पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक ईसाई परिवार में हुआ। एरिका पाकिस्तान की मात्र 1 प्रतिशत क्रिश्चियन कम्यूनिटी का हिस्सा है। एरिका ने साल 2020 से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पैट्रिक गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी और अब मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं।

स्विमसूट राउंड में एरिका ने पहनी बुर्किनी-

मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने के साथ एरिका रॉबिन इस लिए भी खबरों में आखिर उन्होंने मंच पर स्विमसूट राउंड में बुर्किनी क्यों पहना। दरअसल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान की मॉडल एरिका रॉबिन ने जैसे ही स्विमसूट राउंड में रैंप पर उतरी तो लोग उन्हें देखकर शॉक्ड हो गए।

पाकिस्तान मॉडल रैंप पर ऊपर से नीचे तक ढके हुए लूज कपड़े पहनकर आईं। एरिका का कॉन्फिडेंस भी जबरदस्त था जिसकी खूब तारीफ भी हुई। इतना ही नहीं एरिका ने फाइनल राउंड में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गईं। इस बार हर किसी की जुबान पर एरिका का नाम है और सभी एरिका के बारें में चर्चा कर रहे हैं।

जाहिर है कि जब कोई सारी चीजों के खिलाफ जाकर वो करता है जो उसको पसंद है तो तारीफ तो होती हैं। एरिका की तारीफ इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में पारंपरिक लिबास को इम्पोर्टेंस दी। सोशल मीडिया पर एरिका की कई फोटोज वायरल हो रही है जिसमें उनके लिबास की काफी तारीफ हुई।

मिस यूनिवर्स 2023 कई मायनों में रहा खास-

इस साल की मिस यूनिवर्स पेजेंट कई मायनों में खास रहा। आपको बता दे कि इस बार नेपाल की प्लस साइज मॉडल ने पहली बार रैंप वॉक किया तो वहीं पहली बार पाकिस्तान ने भी इसमें एंट्री मारी। खैर गौरतलब है कि निकारागुआ की शेनिस पलाशियो मिस यूनिवर्स 2023 बन गई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: erica robin miss universe 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X