..................... Miss Universe 2021- These Bollywood Celebs like Priyanka Chopra wishes Harnaaz Sandhu! हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनते ही प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने दी बधाई - Hindi Filmibeat

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनते ही प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने दी बधाई, इन सितारों ने भी कहा Congrats!

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू ने अपने देश भारत के लिए एक और ऐसा पल दिया है जो कि सभी गौरवान्वित होने का अवसर देता है। जी हां, हरनाज भारत की मिस यूनिवर्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। इसके पहले ये कारनाम सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने किया था। सुष्मिता सेन ने सन् 1994 में ये खिताब जीता था जबकि लारा दत्त 2002 में मिस यूनिवर्स बनीं थीं। इसके बाद करीब 21 साल का समय लग गया है जब हरनाज संधू ने ये खिताब जीता है।

इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट सामने आ रहे हैं। हरनाज इज़राइल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

harnaaz sandhu, miss universe, priyanka chopra, lara dutta, हरनाज संधू, मिस यूनिवर्स, लारा दत्ता

सोशल मीडिया पर इस वक्त कई ट्रेंड शुरु हो गए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं। भारत के लोग अपनी अपनी तरह से हरनाज को विश कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं और हरनाज को बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और शिल्पा शेट्टी जैसी अदाकाराओं ने हरनाज संधू को विश किया है। देखिए किस तरह से इन अभिनेत्रियों ने हरनाज को बधाई दी है..

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने अलग अंदाज में लिखा है कि.. ''और ये नई मिस यूनिवर्स 2021, मिस इंडिया है। हरनाज संधू आपको 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का क्राउन इंडिया लाने के लिए बधाई।'' प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

लारा दत्ता

लारा दत्ता

मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता ने लिखा ... ''मुबारक को हरनाज संधू, हमारे क्लब में आपका स्वागत है। हमने करीब 21 साल इस दिन का इंतजार किया है। आपने हम सभी को गर्व महसूस करवाया है, आपके सपने पूरे हुए। ''

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने लिखा.. ''नई क्वीन के सिर पर नया क्राउन जो कि 21 साल के बाद वापस घर लौटा है। आपको ढेर सारी मुबारकबाद हरनाज संधू। 2021 की इस मिस यूनिवर्स ने हमे गर्व महसूस करवाया है।''

रवीना टंडन

रवीना टंडन

अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए हरनाज संधू को बधाई दी है। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए हरनाज संधू को बधाई दी है। उन्होने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हरनाज संधू विश करते हिए लिखा है, गर्ल पॉवर। उन्होने हरनाज को टैग करते हुए ये खिताब जीतने के लिए बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X