..................... भारत की एडलिन कैस्टेलिनो ने नहीं जीता Miss Universe 2020 का ताज, लेकिन लॉकडाउन पर दिया ऐसा जवाब- लूटी वाहवाही | Miss universe 2020 india adline castelino final Question and Answer round gave powerfull answer on corona lockdown - Hindi Filmibeat

भारत की एडलिन कैस्टेलिनो ने नहीं जीता Miss Universe 2020 का ताज, लेकिन लॉकडाउन पर दिया ऐसा जवाब- लूटी वाहवाही

पिछले साल कोरोना के चलते ब्यूटी प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स आयोजित नहीं हो पाया था। लेकिन इस साल कोविड के बावजूद रविवार की रात इसका फाइनल आयोजित हुआ जिसमें मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत की एडलिन कैस्टेलिनो थर्ड रनरअप रहीं। भारत का प्रतिनिधित्व एडलिन कैस्टेलिनो ने किया जिन्होंने सवाल जवाब के राउंड में सभी का दिल जीत लिया।

बता दें मेंगलुरु की रहने वालीं एडलिन कैस्टेलिनो ने अपने जवाब से सभी का ध्यान खींचा है। ब्यूटी प्रतियोगिता में एडलिन कैस्टेलिनो से लॉकडाउन व कोरोना पर सवाल किया गया, जहां उन्होंने अपने जवाब से सभी का दिल जीता।

adline castelino

वैसे तो एडलिन कैस्टेलिनो का जन्म कुवैत में हुआ लेकिन वह मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं और उनके माता पिता कर्नाटक से संबंध रखते हैं। उन्होंने 69वें मिस यूनिवर्स में भारत का न केवल प्रतिनिधित्व किया बल्कि तीसरी रनरअप बनकर गर्व भी महसूस करवाया है।

एडलिन कैस्टेलिनो से कोरोना पर क्या सवाल पूछा गया
मिस यूनिवर्स 2020 की प्रतियोगिता में सवाल जवाब के राउंड में एडलिन कैस्टेलिनो से पूछा गया कि कोरोना महामारी की स्थिति को कैसा संभालना चाहिए था?

एडलिन कैस्टेलिनो का कोरोना पर जवाब

एडलिन कैस्टेलिनो का कोरोना पर जवाब

एडलिन कैस्टेलिनो ने कहा कि कोरोना की स्थिति को संभालने का अभी तक कोई परफेक्ट तरीका नहीं है लेकिन एक लीडर होने के नाते मैं ऐसी स्थिति को संभालने के लिए लॉकडाउन लगा देती। ताकि हम आम जन को बचा पाती, हम कोरोना के चलते जिंदगियों को नहीं खो सकते।

एडलिन कैस्टेलिनो से लॉकडाउन पर भी पूछा गया सवाल

एडलिन कैस्टेलिनो से लॉकडाउन पर भी पूछा गया सवाल

अगले सवाल में एडलिन कैस्टेलिनो से पूछा गया कि क्या कोरोना की स्थिति को संभालने की लिए लॉकडाउन लगाना चाहिए? क्योंकि ऐसा करने से इकनॉमी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

एडलिन कैस्टेलिनो का लॉकडाउन के सवाल पर जवाब

एडलिन कैस्टेलिनो का लॉकडाउन के सवाल पर जवाब

एडलिन कैस्टेलिनो ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह एक लीडर के तौर पर लॉकडाउन का समर्थन करती हैं। क्योंकि हमें अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना होगा। लोगों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है हमें हेल्थ और देश की अर्थव्यवस्था का सुंतलना करना होगा ताकि सब मिलकर आगे बढ़ सके।

विरोध प्रदर्शन पर दिया शानदार जवाब

विरोध प्रदर्शन पर दिया शानदार जवाब

एडलिन से विरोध प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया, जहां उन्होंने कहा कि जिस देश से मैं आती हूं मैंने हालिया समय में ही खूब विरोध प्रदर्शन देखें हैं, ज्यादातर में महिलाओं के समान अधिकार की बात भी कही गई है। ये सब अल्पसंख्यकों को अपनी आवाज उठाने मदद करता है।

मिस यूनिवर्स में भारत की एडलिन कैस्टेलिनो ने कौन सा स्थान हासिल किया

मिस यूनिवर्स में भारत की एडलिन कैस्टेलिनो ने कौन सा स्थान हासिल किया

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एडलिन कैस्टेलिनो ने टॉप 5 में जगह बनाईं। उन्हें मिस यूनिवर्स का थर्ड रनर-अप का टाइटल मिला।

देखिए एडलिन कैस्टेलिनो का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X