'सारी लाज-शर्म बेच खाई...', इंडिया गेट पर तौलिया लपेटे लड़की ने किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- कोई जेल में...

Miss Kolkata 2017 Dance Video In Towel: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसको देखने के बाद में यूजर्स भी काफी हैरान रह जाते हैं। लोगों के दिमाग पर रील बनाने का ऐसा फितूर चढ़ चुका है कि वो ये तक भूल जाते हैं कि वह कहां है और क्या कर रहे हैं? अब इसी बीच एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आया है और एक लड़की तौलिया लपेटे हुए बिना किसी शर्म-लिहाज के इंडिया गेट पर डांस कर रही है।
इस वीडियो को देखने के बाद में आपको यह भी समझ नहीं आएगा कि आपको हंसना है या फिर अफसोस करना है। चांद लाइक और फेमस होने के लिए एक लड़की किस हद तक जा सकती है, इस वीडियो में यह साफ पता चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने जिस्म पर सिर्फ सफेद रंग की तौलिया लपेटे इंडिया गेट पर डांस कर रही है।
हालांकि आपको बता दें कि यह लड़की सुबह के समय पर ऐसा वीडियो बना रही है और इसी वजह से वहां पर ज्यादा लोग भी नजर नहीं आए। लेकिन इस वीडियो से इस लड़की का रील बनाने का जुनून साफ देखा जा रहा है और वो भी इतनी ठंड में वह इस कदर तौलिया लपेटकर जो बाहर घूम रही है वह काबिल-ए-तारीफ है।
लेकिन इस लड़की के वीडियो के चलते अब यह खुद ही ट्रोल होती हुई भी नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने इसको खरी खोटी भी सुना दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस लड़की का नाम सन्नति मित्रा है और यह है खुद को मिस कोलकाता 2017 भी बताती है। ऐसे स्टंट करके यह लड़की लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों ने इस लड़की को जेल भेजने की भी मांग की है। अन्य कुछ यूजर का कहना है कि इन लोगों की सड़क पर ही कुटाई करनी चाहिए। एक दूसरा यूजर लिखता है कि तो इसी वजह से इतनी पॉल्यूशन में भी दिल्ली में लोग इंडिया गेट जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications