ऐश्वर्या से प्रभावित हैं मिस इंडिया नवनीत कौर!
हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान मिस इंडिया का ताज जीतने वाली पंजाब की नवनीत कौर ढिल्लन बॉलीवुड की सुंदरी और मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय से बेहद प्रभावित हैं। नवनीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था तभी से नवनीत के मन में भी मिस वर्ल्ड बनने का सपना घर कर गया था और उन्होंने उसी वक्त अपने परिवार वालों से कह दिया था कि वो भी मिस वर्ल्ड बनेंगी। नवनीत कौर को एक्ट्रेस बनने का भी बहुत मन है और मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद वो एक्टिंग के क्षेत्र में जाना चाहेंगी। नवनीत कौर का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि इतने सालों के बाद वो मिस वर्ल्ड का ताज अपने देश जरुर लेकर आएंगी।
नवनीत कौर से जब ये पूछा गया कि उन्होंने मिस इंडिया बनने के लिए क्या-क्या तैयारी की तब नवनीत कौर ने कहा "एक साल लगातार जिम में पसीना बहाया और योग और मेडिटेशन किया। डायट पर खास ध्यान दिया।" नवनीत कौर ने मिस वर्ल्ड बनने की अपनी इच्छा के बारे में बताते हुए कहा "जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं तभी मैंने सोचा था कि वैसा ही क्राउन मुझे पहनना ही तभी मैंने अपने माता-पिता को बोल दिया था। मुझे पूरा यकीन है कि मैं मिस वर्ल्ड का ताज भी पहनूंगी। मेरे साथ पेरेंट्स, दोस्तों, रिश्तेदारों और बड़े भागी के साथ जनता का भी सहयोग है। मेहनत करुंगी और इसे देश में लेकर आऊंगी।"

नवनीत कौर मीडिया की स्टू्डेंट हैं। नवनीत कौर को बचपन से ही एक्टिगं का भी बहुत शौक रहा है और उन्होंने कहा कि बॉलीवुड जाना उनका सपना है और वो बॉलीवुड जरुर जाएंगी। नवनीत को अभी तक टीवी चैनल और पंजाबी फिल्मों से कई ऑफर आ चुके हैं लेकिन उन्हें पहले मिस वर्ल्ड का ताज पहनना है और अपनी स्टडीज पूरी करनी हैं तभी वो इस बारे में कुछ सोचेंगी। फिल्हाल नवनीत कौर पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि इतने सालों के बाद आखिर कोई तो मिस वर्ल्ड का ताज अपने देश लेकर आए।


Click it and Unblock the Notifications