मिस इंडिया 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज, यहां जानें उनसे जुड़ी बातें
कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता। Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में, राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप चुना गया।
Recommended Video
प्रतियोगिता के जूरी पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज शामिल थे। सितारों से सजी इस शाम में अभिनेता कृति सनोन, लॉरेन गॉटलिब और ऐश चैंडलर ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। वहीं, इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था।

बता दें, सिनी शेट्टी ने 31 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। इस इवेंट के लिए सिनी ने सिल्वर कलर का खास हाई स्लिट गाउन चुना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म वर्ष 2000 में मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय से हाई स्कूल डिप्लोमा के साथ स्नातक किया। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है। वह वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषकों (CFA) के लिए प्रोफेशनल प्रोग्राम में नामांकित है।

ट्रेंड होने लगे ये सवाल
बता दें, सिनी के मिस इंडिया बनते ही, उन्हें लेकर गूगल पर कई सवाल ट्रेंड होने लगे.. और गूगल पर सिनी को लेकर जो सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए, वो हैं- सिनी शेट्टी की हाईट, सिनी शेट्टी का वजन, सिनी शेट्टी की उम्र, सिनी शेट्टी शेट्टी का परिवार और सिनी शेट्टी की तस्वीरें..

सिनी से जुड़ी बातें
तो बता दें, 21 वर्षीय सिनी शेट्टी की ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है और उनका वजन लगभग 54 किलोग्राम है। उसकी काली आँखें और भूरे बाल हैं।उनके घर मां-पिता के अलावा एक भाई है, जिसका नाम है शिकीन शेट्टी।

प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित
सिनी को डांस करने का बहुत शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। वह प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और प्रियंका के सफर को देखते ही उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था।

रह चुकीं हैं मिस कर्नाटक
सिनी शेट्टी पहले से ही इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और 'मिस इंडिया कर्नाटक' की पूर्व विजेता रह चुकी हैं। बता दें, यह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर वर्तमान में उनके 76.8K फॉलोअर्स हैं।

दृढ़, मेहनती और दयालु
सिनी शेट्टी ने प्रतियोगिता के दौरान कहा कि हर महिला को 'दृढ़, मेहनती और दयालु' बनने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खुद को इन गुणों से लैस बताया है।

मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद अब वह 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। बता दें, साल 2021 में भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











