सज-संवरकर ये हसीना बनाती है चाय, कभी जीता था ब्यूटी कॉन्टेस्ट अब घर चलाने के लिए बन गई Model Chai Wali

Model Chai Wali

Model Chai Wali Video: 'मॉडल चाय वाली' के नाम से मशहूर सिमरन गुप्ता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसे सिर्फ चार दिनों में 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फ़ूड ब्लॉगिंग चैनल द हंग्री पंजाबी द्वारा पोस्ट की गई इस क्लिप में सिमरन को दिखाया गया है, जो एक ब्यूटी पेजेंट विजेता से बिजनेसवुमेन बनी हैं, और अपनी चाय की दुकान पर खुद ही चाय बनाती हैं।

फेमस हो गई Model Chai Wali

सिमरन गुप्ता उन छोटे बिजनेस मालिकों में से हैं जिन्होंने चाय बेचने को एक फैशनेबल बिजनेस में तब्दील करने की कोशिश की है। इससे पहले चाय बनाते-बनाते कई और लोग भी रातों-रात फेमस हुए हैं, जैसे- नागपुर के डॉली चायवाला और एमबीए चायवाला के नाम से मशहूर प्रफुल बिल्लोरे।

Miss Gorakhpur रह चुकी है Model Chai Wali

सिमरन की बात करें तो गुप्ता ने 2018 में मिस गोरखपुर का खिताब जीता और मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, "मिस गोरखपुर जीतने के बाद मेरा कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया। फिर मैं दिल्ली चली गई और मुझे मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। मैंने उस दौरान कई ऐड फिल्मों में काम किया और कोविड आने तक मेरा करियर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था। लॉकडाउन के कारण मेरा काम ठप हो गया और मुझे अपने होमटाउन गोरखपुर लौटना पड़ा।"

परिवार को पालने के लिए बनी चाय वाली

अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली होने के नाते, गुप्ता ने कमाने के लिए बिजनेस में उतरने का फैसला किया। जब उन्होंने लखनऊ में अपनी चाय की दुकान खोली, तो उन्हें एमबीए चायवाला प्रफुल बिल्लोरे और पटना की एक चाय बेचने वाली प्रियंका गुप्ता से प्रेरणा मिली।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा कमेंट मिले हैं। जहां कई यूजर्स ने सिमरन के कमाई करने के तरीके और ब्रांड स्थापित करने की क्षमता की तारीफ की, वहीं कुछ ने उनके खुले बाल रखने और बिना दस्ताने के चीजों को ग्राहकों को देने की आलोचना भी की।

More from Filmibeat

Read more about: mba chai wala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X