एशिया पैसिफिक सृष्टि राणा के ताज के हीरे नकली

गौरतलब है कि फरीदाबाद की सुदंरी सृष्टि राणा ने यह खिताब 30 अक्टूबर को हुए कोरिया में हुए सौंदर्य प्रतियोगिता में 49 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर हासिल किया है। इससे पहले बीते जमाने की सेक्स बम जीनत अमान और खूबसूरत दिया मिर्जा ने भी यह खिताब जीता था।
5 नवंबर को जैसे ही सृष्टि राणा ने कोरिया से मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखा उन्हें कस्टम अधिकारियों ने घेर लिया, कस्टम अधिकारियों ने सृष्टि से क्राउन का पेपर मांगा जो कि सृष्टि के पास नहीं था, इसलिए कस्टम अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया अगर सृष्टि के ताज में असली हीरे होते तोसृष्टि को फाइन भरना पड़ता जो कि हीरे की मौजूदा कीमत का 36 फीसदी कस्टम ड्यूटी चार्ज होता।
srishti rana fashion beauty miss asia picific dia mirza zeenat aman फैशन मिस एशिया पैसिफिक दिया मिर्जा जीनत अमान सृष्टि राणा


Click it and Unblock the Notifications